Posts

एक सूरज नया उगा

पहाड़ी पर डूबता सूरज चारों तरफ लालिमा बिखर रहा था महेन्दर अपनी पलटन के साथ गस्त पर था।बूटों की आवाज उस शांत जगह पर कुछ ज्यादा ही सुनाई दे रही थी। सभी चौकस चल रहे थे कि तभी महेन्दर  को झाडिय़ों से सरसराने की आवाज आई। वह चौकन्ना होकर धीरे चलने लगा।आवाज थोड़ी और नजदीक आने लगी।एक कंकड़ वहाँ से उछल कर महेन्दर के लगा।साथ चलते जवान सतर्क हो गए और पोजीशन ले कर खड़े हो गए। साथी ने झाडियों को रायफल की नोक से हटाने की कोशिश की कि तभी कुछ देख महेन्दर ने उसे रोक दिया। सावधान होकर वह उस आवाज के नजदीक चला गया. सामने एक दस साल के बच्चे को देखकर उसके होठों पर मुस्कुराहट आ गई. वह बच्चा बकरी की रस्सी पकड़े हुए उससे छिपने की कोशिश कर रहा था. कंकड़ तुमने फेंका था?महेन्दर ने सवाल किया। लड़के ने हाँ में गर्दन हिला दी। "पर क्यों?अगर दुश्मन समझ कर गोली चला देते तो आपको लग जाती।।महेन्दर ने समझाते हुए कहा। हूँह…!कंधे उचकाकर लड़का बोला, और तेजी से भाग गया।महेन्दर और बाकी साथी उसे भागते हुए देखते रहे। "कमाल का बच्चा है!"एक जवान ने कहा।महेन्दर उसे दूर तक भागते देखता रहा फिर आगे बढ़ चला। पूरी रात उसकी आँखों के ...